मुकेश सिन्हा एवं उसकी पत्नी को पुलिस ने लिया रिमांड पर
हिन्दुस्तान, गिरडीह
गिरिडीह में राधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा और उनकी पत्नी अनीशा सिन्हा को पचंबा पुलिस ने तीन दिनों के रिमांड पर लिया। दोनों पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। पूछताछ के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जानकारी देने से बच रही है।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। राधा स्वामी संगठन की आड़ में करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में गिरिडीह जेल में बंद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा एवं उनकी पत्नी गांडेय विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अनीशा सिन्हा को पचंबा पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिनों के रिमांड पर लिया है। शुक्रवार शाम को अवधि पूरी होने के बाद पचंबा पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को वापस जेल भेज दिया। बताया जाता है कि पचंबा पुलिस ने राधा स्वामी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मालिक से संबंधित आवश्यक पूछताछ दोनों पति-पत्नी से की गई है। हालांकि पुलिस मामले में कुछ नहीं बता रही है।
बुधवार को ही पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए काफी गोपनीय तरीके से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था।


