एसपी ने सलैया एमपी बॉर्डर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कोंच के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मध्य प्रदेश राज्य की सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिसमें अवैध गतिविधियों पर निगरानी और जलभराव से प्रभावित मार्गों के लिए वैकल्पिक उपाय शामिल हैं। एसपी ने चुनाव का ध्यान रखने की बात की।

कोंच संवाददाता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सलैया (थाना कैलिया) स्थित मध्य प्रदेश अंतर्राज्यीय बॉर्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी ने बॉर्डर पर चेकिंग व्यवस्था, आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर से अवैध शराब, मादक पदार्थ और अपराधियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्गों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। पहुज नदी का जलस्तर बढ़ने से बॉर्डर तक जाने वाले रास्तों में जलभराव और गड्ढों की समस्या बनी हुई है, जिससे पुलिस गश्त और आवागमन में दिक्कत आती है।
एसपी ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था और गड्ढों वाले स्थानों पर सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पहुंचा जा सके।


