कटिहार: लाइन डे पर पुलिस केंद्र पहुंचे एसपी, जवानों की सुनीं समस्याएं

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कटिहार में एसपी परिचय कुमार ने लाइन डे पर पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की सुविधाओं का त्वरित समाधान किया जाए और केंद्र की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए। संवाद का यह अवसर महत्वपूर्ण रहा।

कटिहार: लाइन डे पर पुलिस केंद्र पहुंचे एसपी, जवानों की सुनीं समस्याएं

कटिहार, एक संवाददाता। लाइन डे के अवसर पर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मंगलवार को पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया। एसपी के पुलिस केंद्र पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में उत्सुकता दिखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। पुलिसकर्मियों ने आवास, बैरक, मूलभूत सुविधाओं समेत ड्यूटी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से एसपी को अवगत कराया। एसपी परिचय कुमार ने एक-एक कर समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और कल्याण से जुड़ी समस्याओं का यथासंभव त्वरित समाधान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस केंद्र की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा पुलिस केंद्र की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी बेहतर माहौल में रहेंगे तो वे और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे। लाइन डे के दौरान एसपी का जवानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना पुलिसकर्मियों के लिए संवाद का महत्वपूर्ण अवसर रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकटिहार: लाइन डे पर पुलिस केंद्र पहुंचे एसपी, जवानों की सुनीं समस्याएं