पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के दो वांछित बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर में थाना मोहम्मदी पुलिस ने मुठभेड़ में गौ-हत्या निवारण अधिनियम से जुड़े दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में मुख्य अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार व अन्य सामान बरामद किया। उन पर पूर्व में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के दो वांछित बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

लखीमपुर। थाना मोहम्मदी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गौ-हत्या निवारण अधिनियम से संबंधित दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और वांछित अपराधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस ने शंकरपुर पसगवां मार्ग से ग्राम सहदेवा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त ननुआ उर्फ इकलाख घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। वहीं उसके साथी मोनिस को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त दो चाकू , एक कुल्हाड़ी, लकड़ी का ठीहा और एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी गौकशी, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट के कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।