बेडमिंटन और टेबिल टेनिस में मुरादाबाद की टीम बनी विजेता

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर, संवाददाता। तीन दिवसीय 43वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस बैडमिन्टन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने विजेताओं को सम्मानित किया। पुरुष बैडमिन्टन में मुरादाबाद और महिला बैडमिन्टन में रामपुर ने जीत हासिल की। विभिन्न इवेंट्स में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

बेडमिंटन और टेबिल टेनिस में मुरादाबाद की टीम बनी विजेता

​रामपुर,संवाददाता। शहीद-ए-आजम स्पोट्र्स स्टेडियम (बमनपुरी) में आयोजित हो रही तीन दिवसीय 43वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस बैडमिन्टन एवं टेबल टेनिस (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट व सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम एवं द्वितीय मेडल देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल भावना और अनुशासन पुलिस बल की रीढ़ हैं। इस प्रतियोगिता में सभी जनपदों के खिलाड़ियों ने जिस खेल कौशल का प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। ​प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स में खिलाड़ियों और टीमों ने कड़े मुकाबले के बीच शानदार प्रदर्शन किया, जिसके परिणाम निम्नलिखित रहे।

खेल परिणाम एवं विजेता

टीम चैम्पियनशिप ​पुरुष बैडमिन्टन: जनपद मुरादाबाद (विजेता)

​महिला बैडमिन्टन: जनपद रामपुर (विजेता)

​पुरुष टेबल टेनिस: जनपद मुरादाबाद (विजेता)

​महिला टेबल टेनिस: जनपद मुरादाबाद (विजेता)

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

​बैडमिन्टन -(पुरुष वर्ग) आरक्षी जुनैद अंसारी (जनपद मुरादाबाद)

​बैडमिन्टन (महिला वर्ग): म.हे.का. अमरीन बानो (जनपद मुरादाबाद)

​टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग): मुख्य आरक्षी अरविन्द

​टेबल टेनिस (महिला वर्ग): म.हे.का. रमा यादव

बैडमिन्टन मिक्स डबल्स

​विजेता (गोल्ड मेडल): गगन -अंकुश

​उपकविजेता (सिल्वर मेडल) अभिषेक चौधरी-जुनैद अंसारी

​इस अवसर पर ​समापन समारोह के दौरान पुलिस प्रशासन और खेल जगत की कई से अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण पीतमपाल सिंह लाइन्स/टाण्डा, पंकज पंत नगर, हर्षिता सिंह बिलासपुर, सोनम सिंह स्वार, राजवीर सिंह परिहार मिलक, देवकी नन्दन शाहबाद विनय कुमार पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, विजय कुमार सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी, महेन्द्र सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन,मनोज कुमार जनपद मुरादाबाद आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कौन थे?
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।