चार घंटे में नाबालिग हापुड़ से सकुशल बरामद, आरोपी फरार

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

टीपीनगर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला चार घंटे में सुलझा लिया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर, पुलिस ने हापुड़ से अपहृता को बरामद किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पहले से विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।

चार घंटे में नाबालिग हापुड़ से सकुशल बरामद, आरोपी फरार

थाना टीपीनगर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण के मामले का महज चार घंटे में खुलासा करते हुए हापुड़ से बरामद कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को भीमनगर क्षेत्र से बरामद किया। मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गंगा कॉलोनी फेस-2 स्थित मंदिर वाली गली निवासी महिला ने शनिवार को थाना टीपीनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को अभिषेक जाटव पुत्र नरेंद्र निवासी भोला रोड, थाना टीपीनगर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

तहरीर के आधार पर थाना टीपीनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की टीम तत्काल सक्रिय हुई और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मिली सूचना पर पुलिस टीम ने जनपद हापुड़ के भीमनगर क्षेत्र में दबिश देकर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि बरामद किशोरी से नियमानुसार पूछताछ की जा रही है। उसके बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।