मवेशी चोरी कांड का उद्भेदन, एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी का मामला उजागर हुआ है, जिसमें पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया एक बैल बरामद हुआ है। पुलिस छापेमारी कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

मवेशी चोरी कांड का उद्भेदन, एक गिरफ्तार

सिमडेगा, प्रतिनिधि। पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दो बैलों में से एक बैल बरामद कर लिया गया है। वहीं दूसरे बैल की बरामदगी और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार सिकरियाटांड़ केराटोली निवासी दुखन महतो ने 22 अगस्त को पाकरटांड़ थाना में आवेदन देकर बताया था कि 18 अगस्त की रात उनके घर से रस्सी से बंधे दो बैल चोरी हो गए। इसके बाद पुलिस ने थाना कांड संख्या 19/2026 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

जांच के दौरान पुलिस को घटना में कुछ संदिग्धों के शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लुकीबहार निवासी शैहुन खेस्स को गिरफ्तार किया। उसके घर से चोरी किया गया एक सफेद बैल बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमवेशी चोरी कांड का उद्भेदन, एक गिरफ्तार