Motihari News: फेनहारा पुलिस ने नेपाली शराब से लदे टेम्पो को किया जब्त
हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Motihari News: फेनहारा पुलिस ने गोविंदबारा गांव के पास एक टेम्पो में 802 पीस नेपाली शराब जब्त की। वाहन की रात्रि जांच के दौरान ऑटो ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया। शराब की कुल मात्रा 240.6 लीटर है। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर भागे हुए अभियुक्त की पहचान करने का प्रयास शुरू किया है।

Motihari News: फेनहारा,निसं। फेनहारा थाना पुलिस द्वारा रात्रि वाहन जांच के क्रम में गोविंदबारा गांव के पास एक टेम्पो जब्त किया। थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह के अनुसार पुलिस वाहन को आते देखकर ऑटो ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया। ऑटो वाहन का तलाशी के क्रम ऑटो के डिक्की व छत पर नेपाली शराब 802 पीस प्रत्येक 300 एमएल कुल मात्रा-240.6 लीटर जब्त किया गया। ऑटो को जब्त कर भागे हुए अभियुक्त का पहचान की अग्रिम करवाई की जा रही है।


