घनश्यामपुर:गोशाला से 548 लीटर शराब जब्त
हिन्दुस्तान, दरभंगा
गणेश कुमार झा, घनश्यामपुर। मद्य निषेध थाना बिरौल की पुलिस ने जयदेवपट्टी में छापेमारी कर 63 कार्टन में 548 लीटर विदेशी शराब बरामद की। तस्कर गौतम झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये है।

गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। मद्य निषेध थाना बिरौल की पुलिस ने गुरुवार की रात जयदेवपट्टी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मद्य निषेध थानाध्यक्ष सन्नी कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर जयदेवपट्टी निवासी गौतम झा के घर पर छापेमारी की गई। घर की गोशाला से 63 कार्टन में 548 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से तस्कर गौतम झा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

