विदेशी शराब के साथ देवरिया का तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

हिन्दुस्तान, सीवान
share

बसंतपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनएच-227ए पर एक बोलेरो से 98.100 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने देवरिया जिले के एक अंतरराज्यीय तस्कर मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। बोतलें और बोलेरो जब्त कर ली गई हैं, और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  विदेशी शराब के साथ देवरिया का तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

बसंतपुर, एक संवाददाता। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बसंतपुर थाना पुलिस ने ग्राम कोड़र स्थित मलमलिया-सिवान मुख्य मार्ग (एनएच-227ए) पर एक बोलेरो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक कथित अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से शराब के साथ बोलेरो भी जब्त की गई है। सिल्वर रंग की बोलेरो से शराब की खेप बसंतपुर बाजार की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्राथमिक विद्यालय के समीप एनएच-227ए पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान बोलेरो से 180 एमएल की ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की 545 बोतलें बरामद हुईं।

बरामद शराब की कुल मात्रा 98.100 लीटर बताई गई है। पुलिस ने वाहन चालक मुकेश कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के जैयदपुरा गांव निवासी स्व. राजेंद्र राजभर का पुत्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त बोलेरो और शराब को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविदेशी शराब के साथ देवरिया का तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो जब्त