अररिया: बंगाल से आ रही पिकअप से 241.71 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा पिकअप से 241.71 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में लवकुमार उर्फ छोटू और बजरंग राम शामिल हैं। पुलिस ने इसके बारे में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

अररिया: बंगाल से आ रही पिकअप से 241.71 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

जोकीहाट(एसं)। जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बंगाल की ओर से आ रही एक महिंद्रा पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन से कुल 241.71 लीटर शराब जब्त करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

जोकीहाट थाना में पदस्थापित सअनि राजेश कुमार पासवान की ओर से थाना में दिए आवेदन के अनुसार मंगलवार की अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बंगाल की ओर से एक बोलेरो पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर -09 आर-7626 शराब लेकर जोकीहाट की ओर आ रही है। सूचना के बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की।

गिरफ्तारी और पूछताछ

इस दौरान पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से अलग अलग ब्रांड के कुल् 241.71 लीटर विदेशी शरामद हुआ। पुलिस ने मौके से समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के वाहन चालक लवकुमार उर्फ छोटू व उसी जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बजरंग राम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शराब के धंधेबाज के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्यवाही

पुलिस ने शराब के साथ दो मोबाइल फोन और महिंद्रा पिकअप वाहन भी जब्त किया है। थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि पकडाए गए शराब मामले की कनेक्टिविटी कै खंगाला जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

✦जोकीहाट पुलिस ने कितनी मात्रा में शराब जब्त की?−
जोकीहाट पुलिस ने कुल 241.71 लीटर विदेशी शराब जब्त की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअररिया: बंगाल से आ रही पिकअप से 241.71 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार