सुपौल : झाड़ी में छिपाकर रखी 750 बोतल नेपाली शराब बरामद

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

किशनपुर, एक संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना पर सुजानपुर गांव में छापेमारी कर 750 बोतल नेपाली शराब बरामद की। शराब की कुल मात्रा 225 लीटर है। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

सुपौल : झाड़ी में छिपाकर रखी 750 बोतल नेपाली शराब बरामद

किशनपुर, एक संवाददाता। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात मौजहा पंचायत के सुजानपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की। पुलिस ने झाड़ी में प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखी गई 750 बोतल नेपाली शराब जब्त की। बरामद शराब की कुल मात्रा 225 लीटर बताई गई है।

पुलिस कार्रवाई की जानकारी

इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि सुजानपुर गांव में शराब की बड़ी खेप पहुंची है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आस- पास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव के समीप झाड़ी में छिपाकर रखी गई प्लास्टिक की बोरी पुलिस को दिखाई दी। संदेह के आधार पर बोरी की जांच की गई तो उसमें नेपाली शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस बोरी को जप्त कर थाना ले आई। बोरी खोलकर शराब की बोतलों की गिनती की गई। गिनती में कुल 750 बोतल शराब मिली, जिसकी मात्रा 225 लीटर बताई गई।

तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शराब तस्कर के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने तस्कर के नाम और ठिकाने की जानकारी नहीं दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि कोसी नदी किनारे भारी मात्रा में शराब की खेप पहुंचने की सूचना को गंभीरता से लिया गया है। आशंका है कि तस्कर कोसी नदी के रास्ते शराब लाकर किसी स्थान पर बड़ी खेप पहुंचाने की तैयारी में था। शराब तस्करी के खिलाफ क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

प्रश्न-उत्तर

✦पुलिस ने कितनी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की?−
पुलिस ने 750 बोतल नेपाली शराब बरामद की, जिसमें कुल मात्रा 225 लीटर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुपौल : झाड़ी में छिपाकर रखी 750 बोतल नेपाली शराब बरामद