फतेहपुर में 3500 लीटर महुआ शराब व 21 बाइक जब्त, तस्कर फरार
फोटो फतेहपुर में 3500 लीटर महुआ शराब व 21 बाइक जब्त, तस्कर फरार -झारखंड से मोटरसाइकिलों पर लादकर फतेहपुर के रास्ते बिहार लाई जा रही थी शराब की खेप -ग
फतेहपुर थाना क्षेत्र के हलमता जंगल में शुक्रवार को पुलिस ने करीब 3500 लीटर महुआ शराब और 21 बाइक जब्त की। पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी शराब तस्कर जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। शराब की यह बड़ी खेप झारखंड से फतेहपुर के रास्ते बिहार लाई जा रही थी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तस्कर जंगल के रास्ते भारी मात्रा में महुआ शराब की खेप लेकर बिहार की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हलमता जंगल की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्कर शराब और मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।छापेमारी
के दौरान पुलिस ने मौके से 3500 लीटर महुआ शराब और 21 बाइक बरामद की।उन्होंने बताया कि शराब जब्त मामले में थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जब्त वाहनों के आधार पर तस्करों की पहचान और उनके नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


