यूपी से मोतिहारी जा रहा शराब से भरा पिकअप जब्त , तस्कर व चालक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

बड़हरिया, एक संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 286 लीटर अंग्रेजी शराब से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त कर तस्कर और चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सुरबाला थाना क्षेत्र के ईजरी गांव निवासी के रूप में हुई है।

 यूपी से मोतिहारी जा रहा शराब से भरा पिकअप जब्त , तस्कर व चालक गिरफ्तार

बड़हरिया, एक संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 286 लीटर अंग्रेजी शराब से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त कर तस्कर और चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब में मैकडॉवेल ब्लेंडेड व्हिस्की एवं रॉयल स्टैग ब्लेंडेड व्हिस्की शामिल है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सुरबाला थाना क्षेत्र के ईजरी गांव निवासी राजदेव के पुत्र कन्हैया के रूप में हुई है। वहीं चालक सुशील कुमार, दरभंगा जिले के सागर के पुत्र बताए गए हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को शराब की खेप आने की सूचना मिली थी। जिसको लेकर रात दस बजे अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी के नेतृत्व में एसआई गौतम कुमार, एसआई सोनू रफी, चौकीदार ए रहमान सहित पुलिस बल ज्ञानी मोड़ के समीप रात्रि गश्ती पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि यूपी नंबर की एक पिकअप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर तस्कर बड़हरिया के रास्ते होकर मोतिहारी की तरफ जा रहे है।

पुलिस ने वाहन को रोका

सूचना मिलते ही पुलिस ने मीरगंज की ओर से आ रही पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो खानपुर बड़सारा के बीच स्थित पुल के समीप चालक और कारोबारी वाहन छोड़कर भागने लगे। पुलिस बल ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पिकअप को थाने लाकर तलाशी लेने पर उसमें से 286 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया। इस मामले में बड़हरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ पर गिरफ्तार चालक ने बताया कि पिकअप से यूपी से शराब लेकर मोतिहारी जारहे थे। इधर, पुलिस दोनों से पूछताछ के आधार पर अन्य की पहचान करने में जुटी है।

सामान्य प्रश्न

पुलिस ने कितने लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की?
पुलिस ने 286 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूपी से मोतिहारी जा रहा शराब से भरा पिकअप जब्त , तस्कर व चालक गिरफ्तार