बेगूसराय में 3.24 लाख रुपये विदेशी शराब के साथ अंतर जिला के पांच तस्कर धराये

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बेगूसराय में बुधवार रात पुलिस ने बगवाड़ा गांव के समीप छापेमारी की, जिसमें 270 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत 3.24 लाख रुपये आंकी गई है। इस दौरान पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनमें से कुछ का नाम हीरा टोल निवासी दीपक कुमार, औरा निवासी अंकित कुमार, और पौडा गांव निवासी सुमित कुमार शामिल हैं।

बेगूसराय में 3.24 लाख रुपये विदेशी शराब के साथ अंतर जिला के पांच तस्कर धराये

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव के समीप बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छापामारी के दौरान पुलिस ने चार चक्का वाहन में रखी 270 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 3.24 लाख रुपये आँकी जा रही हैं।इस दौरान अंतर जिला के पांच शराब तस्करों को दबोचा गया है।

तस्करों की पहचान

पुलिस हत्थे चढ़े तस्करों में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल निवासी हरि किशोर यादव का पुत्र दीपक कुमार, खगड़िया जिला के पांडा थाना क्षेत्र के औरा निवासी संजीत यादव का पुत्र अंकित कुमार, परबत्ता थाना क्षेत्र के पौडा गांव निवासी स्व. राम बच्चन यादव का पुत्र सुमित कुमार, गोगरी थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी गजेंद्र यादव का पुत्र बृजेश यादव और नव गछिया थाना के धोबिनिया गांव निवासी भरत यादव का पुत्र मिलन कुमार का नाम शामिल है। पुलिस के समक्ष तस्करों ने विदेशी शराब के अवैध धंधे में अपनी संयुक्त स्वीकार करते हुए कई राज की जानकारी पुलिस को दी है एसपी मनीष ने बताया कि तस्करों के पास से नगद 1,89,900 रुपये बरामद किये गये हैं।

गिरफ्तार तस्करों से मिली जानकारी

दो चार चक्का व सात मोबाइल जप्त किए गए हैं। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया है। बरामद मोबाइल का कॉल डिटेल्स खंगाला जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

पुलिस ने कितली लीटर शराब बरामद की?
पुलिस ने 270 लीटर विदेशी शराब बरामद की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।