चेकिंग अभियान में 163 लीटर देशी शराब जब्त

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

किशनगंज। संवाददाता एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में किशनगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब

चेकिंग अभियान में 163 लीटर देशी शराब जब्त

किशनगंज। संवाददाता एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में किशनगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार की रात पुलिस ने कैलाश चौक के पास 163 लीटर देशी शराब बरामद किया है। कैलाश चौक के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी में मोटरसाइकिल से कुल 163 लीटर देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। इस मामले में किशनगंज सदर थाना में कांड संख्या 1072/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कैलाश चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया गया था। चेकिंग अभियान में बंगाल से लाया जा रहा देशी शराब बरामद किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचेकिंग अभियान में 163 लीटर देशी शराब जब्त