15 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
गोपालपुर के खरसन्डा गांव में पुलिस ने मनोज चौधरी के घर से 15 लीटर देसी चुलाई महुआ शराब बरामद किया। मनोज अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर में शराब बनाता था। पुलिस ने छापेमारी कर शराब और शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया। मनोज की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खरसन्डा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मनोज चौधरी के घर से 15 लीटर देसी चुलाई महुआ शराब बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनोज चौधरी अपनी पत्नी की मदद से घर में शराब बनाकर बेचता था। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस मनोज चौधरी के घर पहुंची तो वहां मनोज चौधरी की पत्नी थी जो पुलिस को देखकर दरवाज़ा बंद करने लगी। दरवाजा खुलवाकर तलाशी के दौरान घर के अंदर प्लास्टिक के जार में रखा हुआ 15 लीटर देसी शराब बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं घर की छत पर करकटनुमा कमरे के अंदर महुआ मीठा पानी में फुलाया गया मिला जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया।
शराब तैयार करने के लिए बनाए गए दो चूल्हे भी नष्ट किए गए। बरामद शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने मनोज चौधरी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पति पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

