ब्रह्मपुर में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर वाले दो ट्रक पकड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

पेज-तीन के लिए स्थानीय थाना ने बक्सर-पटना फोरलेन एनएच-922 पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को एक ही रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर वाले दो ट्रकों को जब्त किया है। इस मामले ने पुलिस के साथ-साथ परिवहन...

ब्रह्मपुर में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर वाले दो ट्रक पकड़ाए, जांच में जुटी पुलिस

पेज-तीन के लिए ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। स्थानीय थाना ने बक्सर-पटना फोरलेन एनएच-922 पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को एक ही रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर वाले दो ट्रकों को जब्त किया है। इस मामले ने पुलिस के साथ-साथ परिवहन विभाग को भी चौंका दिया है।

जांच की प्रक्रिया

दोनों ट्रकों में से एक पर सीमेंट लदा हुआ था, जबकि दूसरा ट्रक खाली था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक ट्रक गोपालगंज जिले का बताया जा रहा है, जबकि दूसरे ट्रक की वास्तविक पहचान और उसके स्वामित्व का अब तक पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों में से एक ट्रक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संचालित किया जा रहा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी बड़े वाहन चोरी अथवा फर्जी रजिस्ट्रेशन गिरोह से जुड़ा मामला तो नहीं है।

गिरफ्तारी और पूछताछ

इस मामले में पुलिस ने एक ट्रक चालक सौरव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उससे पूछताछ के आधार पर मामले की कई अहम कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों के दस्तावेज, इंजन और चेसिस संबंधी रिकॉर्ड का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगी कि दोनों में असली ट्रक कौन-सा है और नकली वाहन किस प्रकार नकली कागज तैयार कर सड़क पर चलाया जा रहा था।

FAQs

✦पुलिस ने कितने ट्रकों को जब्त किया?−
पुलिस ने एक ही रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर वाले दो ट्रकों को जब्त किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsब्रह्मपुर में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर वाले दो ट्रक पकड़ाए, जांच में जुटी पुलिस