मवेशी से लदे दो ट्रक को किया जब्त
पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर डिबुडीह चेकपोस्ट के पास शुक्रवार को पुलिस ने 28 मवेशियों के साथ दो ट्रकों को जब्त किया। ट्रक में 15 गायें और 13 भैंसें थीं। पुलिस ने चालकों को हिरासत में लिया, क्योंकि उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पशु तस्करी की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है।

मैथन, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर स्थित डिबुडीह चेकपोस्ट के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मवेशी लदे दो ट्रक जब्त किया। पुलिस ने चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया। कुल्टी थाना के चौरंगी फाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस से बचने के लिए चालक रॉन्ग साइड से भागने की कोशिश में थे। गश्ती पर तैनात चौरंगी फाड़ी पुलिस को संदेह के आधार पर ट्रकों को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी में दोनों ट्रकों से कुल 28 मवेशी बरामद किए गए। इनमें 15 गायें और 13 भैंसें शामिल हैं। झारखंड से कोलकाता ले जाई जा रही थी। चालक व खलासी ने वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जांच की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में पशु तस्करी रोकने के लिए चेकपोस्ट पर निगरानी और भी कड़ी कर दी गई है।


