भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब जब्त,धंधेबाज फरार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मोतिहारीघोड़ासहन के जगीरहा ग्राम में मुहर्रम के पहले पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की। इस दौरान 536 बोतल नेपाली कस्तूरी, 168 बोतल नेपाली रहर शराब और 42 बोतल मैकडॉवेल अंग्रेजी शराब जब्त की गई। तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई जबकि कारोबारी भागने में सफल रहे।

घोड़ासहन। मुहर्रम के पूर्व गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के जगीरहा ग्राम में छापामारी कर पुलिस के द्वारा बड़ी मात्रा में नेपाल निर्मित देशी व अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया है। जब्त सामानोंमें 536 बोतल नेपाली कस्तूरी,168 बोतल नेपाली रहर शराब व 42 बोतल मैकडॉवेल अंग्रेजी शराब शामिल हैं। तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसइकिलों को भी जब्त किया गया है जबकि धंधेबाज भाग निकलने में सफल हो गये। थानाध्यक्ष के अनुसार जब्त बाइक के आधार पर मुख्य कारोबारी की पहचान कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


