दो वाहनों से 22.50 लाख का गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

नियामताबाद के अलीनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस ने 90 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 22.50 लाख रुपये है। चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो गांजा को ओडिशा से दिल्ली और राजस्थान ले जा रहे थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो वाहनों से 22.50 लाख का गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा अंडरपास के समीप रविवार की सुबह पुलिस ने गांजा भरे एक कार और एक डीसीएम ट्रक को पकड़ा। इस दौरान मौके से चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार कर लिए गए। छानबीन के दौरान कार एवं डीसीएम ट्रक से 22.50 लाख कीमत का 90 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी गांजा की खेप लेकर दिल्ली और राजस्थान जाने के फिराक में थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह मय फोर्स रविवार की सुबह गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान सूचना मिली कि उड़ीसा प्रांत से गांजा की खेप दिल्ली एवं राजस्थान में भेजी जा रही है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस टीम रेवसा अंडरपपास रिंग रोड के समीप बैरिकेटिंग कर बिहार से आने वाले वाहनों को चेक करने लगी। इसी दौरान एक कार और एक डीसीएम ट्रक पहुंची। संदेह के आधार पर वाहनों की जांच कराने पर कार की डिग्गी से 22 बंडल 22 किलोग्राम और डीसीएम ट्रक से 68 बंडल 68 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस दौरान मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नौहर थाना क्षेत्र के सोनारी निवासी काशीराम, बिहार के अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के भीखनपुर धेवई निवासी मनोज कुमार, दिल्ली के रोहिणी जिले के कंझावाला थाना क्षेत्र के ज्योनति निवासी ज्ञानेंद्र कुमार और ओडिशा के कंधमाल जिले के गोछापुडा थाना क्षेत्र के बोट्टाबहाली निवासी सुशांत कुमार है। पूछताछ के दौरान आरोपयों ने बताया कि वाहन स्वामियों के कहने पर ओडिशा राज्य से गांजा खरीदकर दिल्ली और राजस्थान लेकर जा रहे थे। बरामद गांजा की कीमत 22.50 लाख है। पुलिस टीम में निरीक्षक शरद गुप्ता, एसआई अमित कुमार सिंह, आशुतोष गुप्ता, आरक्षी अभिषेक दूबे, प्रवेश कुमार सिंह, अली अहमद, अमित कुमार यादव, विपिन कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।