पानापुर में ट्रक पर लोड 6933 लीटर शराब बरामद
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
पानापुर के खरिका स्थित ओवरब्रिज के पास मद्य निषेध विभाग और पुलिस ने 6933 लीटर शराब बरामद की। ट्रक चालक बिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल से कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस तस्करों की पहचान में जुटी है।

पानापुर। खरिका स्थित ओवरब्रिज के पास मद्य निषेध विभाग व पानापुर ओपी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात ट्रक पर लोड 6933 लीटर शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने ट्रक चालक पंजाब के मोहाली के लालरू थाना निवासी बिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। जब्त मोबाइल के कॉल डिटेल व चालक से पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करों की पहचान में जुटी हुई है।


