64 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, आरा
शाहपुर में, पुलिस ने रानीसागर गांव से 64 लीटर महुआ की शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर दो शराब बेचने वालों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में जीतन कुमार और रिशु कुमार शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

शाहपुर। पुलिस ने थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव से महुआ की 64 लीटर शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ रानीसागर गांव से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो शराब धंधेबाजों को 64 लीटर महुआ के शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराब धंधेबाजों मे बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया गाँव के जीतन कुमार और बसवरिया गांव के रिशु कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल और शराब जब्त कर ली। इस संबंध में शाहपुर थाना में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


