बोलेरो के तहखाने से 51 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
मद्य निषेध विभाग, पटना से मिली सूचना पर रिसियप पुलिस ने एनएच-139 पर बोलेरो वाहन से 51 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मोबाइल फोन और जीपीएस ट्रैकर भी जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मद्य निषेध विभाग, पटना से मिली सूचना के आधार पर रिसियप पुलिस ने एनएच-139 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन के गुप्त तहखाने से 51 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन सवार चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष संजीत राम के नेतृत्व में पुलिस बल ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें पैकेटों में रखा गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी और जब्ती
पुलिस ने गांजा के अलावा एक बोलेरो, तीन मोबाइल फोन तथा एक जीपीएस ट्रैकर भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपितों में भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के नया मोहम्मदपुर गांव निवासी स्वर्गीय कामता प्रसाद के पुत्र राम नाथ प्रसाद, भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भरसर गांव निवासी पद्युम प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार, रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के पश्चिमी मोहन बिगहा गांव निवासी स्वर्गीय मोहन प्रसाद के पुत्र सत्येंद्र प्रसाद तथा रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला (आयर कोठा) थाना क्षेत्र के मौड़ीहा गांव निवासी बसंत उपाध्याय के पुत्र उपेंद्र उपाध्याय शामिल हैं।
उपचार और न्यायिक हिरासत
पुलिस ने सभी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस बरामद गांजा की आपूर्ति श्रृंखला और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Vikash Kumarशॉर्ट बायो: विकास कुमार पिछले 14 वर्षों से जहानाबाद जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं। वे शिक्षा, बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस विषयों के विशेषज्ञ पत्रकार के रूप में पहचाने जाते हैं।
परिचय एवं अनुभव
विकास कुमार ने शिक्षा बीट की रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई है। 14 वर्षों के अपने अनुभव में उन्होंने स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, मेडिकल, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और करियर विकल्पों तक विस्तृत कवरेज की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, विश्लेषणात्मक और विद्यार्थियों के हित को केंद्र में रखने वाली रही है। वे शिक्षा जगत में नीतिगत बदलाव, नई शिक्षा नीति, परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन, रिजल्ट विश्लेषण और प्रवेश प्रक्रियाओं जैसे जटिल विषयों को सरल भाषा में समझाने के लिए जाने जाते हैं।
करियर का सफर
विकास ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। वहां उन्होंने शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग की। इससे उन्हें शैक्षणिक संस्थानों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से सीधे संवाद का अनुभव मिला। वर्ष 2013 में वे हिन्दुस्तान से जुड़े। यहां विभिन्न बीटों पर काम किया। यहां उन्होंने शिक्षा बीट को नई दृष्टि और गहराई दी। प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे एसएससी, यूपीएससी, रेलवे, राज्य स्तरीय भर्तियां आदि), रिजल्ट कवरेज और करियर गाइडेंस से जुड़ी उनकी रिपोर्टें व्यापक रूप से पढ़ी और सराही जाती रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विकास कुमार ने इंटर साइंस के बाद बीजेएमसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) तथा एमजेएमसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। पत्रकारिता की अकादमिक समझ और व्यावहारिक अनुभव के संतुलन ने उन्हें गहन विश्लेषण और प्रभावी प्रस्तुति की क्षमता प्रदान की है।
पत्रकारिता और विजन
विकास का मानना है कि शिक्षा केवल सूचना नहीं बल्कि भविष्य निर्माण का आधार है। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को सही समय पर सटीक, प्रमाणिक और मार्गदर्शक जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने करियर को लेकर सही निर्णय ले सकें। वे शिक्षा से जुड़ी खबरों को सिर्फ रिपोर्ट नहीं करते बल्कि उन्हें संदर्भ, विश्लेषण और उपयोगिता के साथ प्रस्तुत करते हैं।
विशेषज्ञता
शिक्षा बीट (स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय)
बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाएं, राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा, रिजल्ट, एडमिशन एवं भर्ती प्रक्रियाएं
करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग
शिक्षा नीति एवं सरकारी योजनाएं
परीक्षा पैटर्न व ट्रेंड विश्लेषण


