सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई: बालाडीह से 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई: बालाडीह से 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई: बालाडीह से 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक

सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई: बालाडीह से 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

सिकंदरा । निज प्रतिनिधि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिकंदरा थाना की पुलिस ने बालाडीह गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर के घर से करीब पचास लीटर देशी चुलाई महुआ शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को बालाडीह गांव में अवैध शराब के निर्माण व भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस बल के साथ बालाडीह निवासी रामखेलावन केवट के पुत्र नीरू केवट के घर पर औचक छापेमारी की गई।

घर की तलाशी के दौरान छुपाकर रखी गई लगभग पचास लीटर देशी चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त करते हुए उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसिकंदरा पुलिस की कार्रवाई: बालाडीह से 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार