अदलपुर में कार से 453लीटर शराब बरामद

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा में भालपट्टी थाने की पुलिस ने शनिवार रात गश्ती के दौरान अदलपुर माली टोला में एक कार से 453 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की। शराब के कार्टन गाड़ी के भीतर बोरे में छिपाए गए थे, जबकि तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने गाड़ी के मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अदलपुर में कार से 453लीटर शराब बरामद

दरभंगा। भालपट्टी थाने की पुलिस ने शनिवार की रात गश्ती के क्रम में अदलपुर माली टोला में एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की। हालांकि तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा। शराब से भरा कार्टन गाड़ी के अंदर बोरे में भरकर रखा था। गाड़ी से 1510 बोतल में कुल 453 लीटर नेपाली देसी शराब जब्त की गई। थानाध्यक्ष धर्मानंद कुमार ने बताया कि पुलिस की गाड़ी को देख चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी छोड़कर भाग गया। बरामद शराब को लेकर गाड़ी के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।