252 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share

गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम ने 252 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। तस्करों ने बिहार ले जाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। इस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

252 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परमानंदपुर स्थित काली माता मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी कर बिहार ले जाने वाले तस्करों से 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत करीब पौने दो लाख बताया जा रहा है। इसमें एक पकड़ा गया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब के ठेके से शराब लाकर कार में लाद रहे हैं और उसे तस्करी के लिए बिहार ले जाने की तैयारी में हैं।

जिसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर घेराबंदी की। इस दौरान कार में शराब लाद रहे तीन लोगों में से एक को पकड़ लिया गया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो तस्कर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी 19 वर्षीय रमन सिंह पुत्र संतोष सिंह के रूप में हुई है । वही फरार आरोपियों की पहचान राहुल सिंह और उपनाम पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने कार से रायल स्टेज 750 एमएल की 204 बोतल और 375 एमएल की 264 छोटी बोतल समेत कुल 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब सहित मोबाइल बरामद किया है। अब कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव,उपनिरीक्षक शिवमणि सेन, स्वाट टीम प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News252 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार