इनरवा में 18 लाख का गांजा पुलिस ने किया जब्त

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

इनरवा पुलिस ने अठारह लाख रुपये मूल्य के गांजे की खेप बरामद की है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि नेपाल से गांजा लाया जा रहा है। संदिग्धों ने पुलिस को देखकर गांजा फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत अठारह लाख रुपये आंकी है।

इनरवा में 18 लाख का गांजा पुलिस ने किया जब्त

मैनाटाड़/इनरवा, एप्र/एसं। अठारह लाख रुपये मूल्य के गांजा को बरामद करने में इनरवा पुलिस को सफलता मिली है। हालांकि कारवाई के दौरान चकमा देकर तस्कर भागने में सफल रहे। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गुरुवार के रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजा की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में लाया जाने वाला है। तुरंत इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार को कारवाई के लिए निर्देशित किया गया।

कार्यवाही का विवरण

सूचना मिलते ही इनरवा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के सकरौल छठिया घाट के समीप नाकेबंदी कर दी गयी। शुक्रवार के अहले सुबह लगभग तीन बजे तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये।जो पुलिस टीम को देखते ही अपने अपने पीठ पर लिये तीन बंडल वॉटरप्रूफ पैकेट मे गांजे की खेप फेंककर नहर और गन्ना के फसल का फायदा उठाते हुये फरार हो गये। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से तीनों बंडलों को जब्त किया। जिसका वजन 46.900 किलोग्राम गांजा हुआ। बरामद गांजे को थाना लाया गया। जब्त गांजा की अंतराष्ट्रीय कीमत अठारह लाख रूपये से ज्यादा आंकी गयी है।

तस्करों की पहचान

वहीं इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर फरार तस्करों की पहचान और उनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। वहीं बरसात के मौसम को देखते हुये सीमा पर पूर्व से गश्त तेज कर दी गयी है।

पूछे जाने वाले प्रश्न

इनरवा पुलिस ने कितने रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया?
इनरवा पुलिस ने अठारह लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsइनरवा में 18 लाख का गांजा पुलिस ने किया जब्त