11 किलो गांजा सहित बाइक जब्त तस्कर फरार
हिन्दुस्तान, बगहा
मैनाटाड़ के नगरदेही क्षेत्र में 44वीं वाहिनी एसएसबी और भंगहा पुलिस ने 11 किलो गांजे के साथ बाइक जब्त की है। तस्कर मौके से फरार हो गए। गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत चार लाख रुपए आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

मैनाटाड़/इनरवा। 44वीं वाहिनी एसएसबी नगरदेही और भंगहा पुलिस ने 11 किलो गांजा समेत बाइक जब्त किया है। हालांकि तस्कर फरार हो गए हैं। भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे नगरदेही बी समवाय के कार्यक्षेत्र में यह जब्ती की गई है। मौके पर जांच के दौरान एक बोरी मिली, जिसमें एक बड़ा पैकेट रखा था। जांच करने पर उसमें 11.02 किलो गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजा की अंतराष्ट्रीय कीमत चार लाख रुपए आंकी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कारवाई में जमादार उपेंद्र महतो,एसएसबी के अश्विनी कुमार आदि शामिल रहें।


