युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट
हिन्दुस्तान, बरेली
पुलिस ने एक युवती का अपहरण हो जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना तब हुई जब युवती अपने घर के आंगन में काम कर रही थी। आरोपी अंशुल ने उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा लिया। पुलिस अब युवती की तलाश कर रही है।

आंवला। पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। एक गांव के व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीते शनिवार को उनकी पुत्री घर के आंगन में साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान जिला बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र का निवासी अंशुल वहां पहुंचा और युवती को बहला-फुसलाकर एक बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

