गौतम मुंडा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तारी से दूर, पुलिस की छापेमारी जारी

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

गम्हरिया में एक मामूली विवाद के कारण गौतम मुंडा की हत्या हो गई है। मुख्य आरोपी राहुल उर्फ दीपक हेंब्रम फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी छानबीन की है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

गौतम मुंडा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तारी से दूर, पुलिस की छापेमारी जारी

गम्हरिया,। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर में रविवार देर रात मामूली विवाद में हुई गौतम मुंडा की हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले का मुख्य आरोपी पिंडराबेड़ा निवासी राहुल उर्फ दीपक हेंब्रम घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में सोमवार को आदित्यपुर थाना पुलिस ने उसके घर समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार छानबीन कर रही है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तकनीकी और मानवीय दोनों स्तर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस की निगरानी जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।