भागा हुआ प्रेमी जोड़ा बंगाल से बरामद
बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव से भागे प्रेमी-प्रेमिका को पश्चिम बंगाल के रीजेंट पार्क से पुलिस ने बरामद किया। प्रेमिका शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। बगोदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की और टीम पश्चिम बंगाल पहुंचकर दोनों को बरामद कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र के एक गांव से भागे प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रीजेंट पार्क थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। दोनों को शुक्रवार रात बगोदर लाया गया है। पुलिस के साथ उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह भी बंगाल गए हुए थे। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमिका शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है। वह दूसरे गांव के ही एक युवक के साथ घर से भाग गई थी। इस संबंध में प्रेमिका के पिता ने बगोदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
जांच के क्रम में पता चला कि दोनों पश्चिम बंगाल में हैं। इसके बाद पुअनि अभिषेक कुमार, पुअनि अंजन कुमार और एक महिला सिपाही की टीम, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह और पीड़िता के पिता के साथ पश्चिम बंगाल पहुंची। पुलिस टीम ने रीजेंट पार्क थाना के सहयोग से दोनों को बरामद किया। पूछताछ के बाद दोनों को शुक्रवार रात को बगोदर लाया गया। दोनों की बरामदगी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


