क्रूरतापूर्वक 36 गाय लदा 16 चक्का ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया स्थित शिवडीह गांव के

क्रूरतापूर्वक 36 गाय लदा 16 चक्का ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार

सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया स्थित शिवडीह गांव के समीप रविवार की सुबह पुलिस ने पशु क्त्रूरता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 मवेशियों को मुक्त कराया। मवेशियों को एक 16 चक्का ट्रक में कथित तौर पर क्त्रूरता पूर्वक ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ट्रक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को मवेशियों को अवैध तरीके से ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसआई रीमा कुमारी और एसआई अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में सशस्त्र बल को भेजा गया।

पुलिस टीम ने शिवडीह के समीप वाहन को रोककर जांच की तो उसमें 36 गाय लदी मिलीं। मवेशियों को एक साथ ठूंसकर ले जाने से उनके सामने पर्याप्त जगह और आराम की स्थिति नहीं थी। पुलिस ने सभी मवेशियों को ट्रक से उतरवाकर सुरक्षित कराया। गिरफ्तार आरोपितों में नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलधार गांव निवासी नीतीश कुमार व नीरज कुमार तथा रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 निवासी मो. चांद शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक (बीआर 27 जीबी 4910) जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsक्रूरतापूर्वक 36 गाय लदा 16 चक्का ट्रक जब्त, तीन गिरफ्तार