पुलिस ने इटावा से गुमशुदा मानसिक रूप से कमजोर युवक को परिजनों से मिलाया

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

सिरसाकलार पुलिस ने डायल-112 पर मिली सूचना के आधार पर एक माह से लापता मानसिक रूप से कमजोर युवक गौरव यादव को सुरक्षित बरामद किया। गौरव अपने घर से बिना बताए चला गया था और उसके परिजन काफी चिंतित थे। पुलिस ने युवक को उसके भाई को सौंप दिया, जिससे परिजनों में राहत की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने इटावा से गुमशुदा मानसिक रूप से कमजोर युवक को परिजनों से मिलाया

सिरसाकलार। संवाददाता थाना सिरसाकलार पुलिस ने डायल-112 पर मिली सूचना के बाद एक माह से लापता इटावा के मानसिक रूप से कमजोर युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जिससे लापता चल रहे युवक के परिजनों को राहत मिली।पुलिस के अनुसार कॉलर द्वारा डायल-112 पर सूचना दी गई कि एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति उनके खेत पर आया है। सूचना मिलते ही थाना सिरसाकलार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सकुशल थाने लाई। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव यादव पुत्र अंगद सिंह, निवासी ग्राम हीरापुरा, थाना बेंदपुर, जनपद इटावा बताया। परिजनों से संपर्क कर पहचान कराई गई तो उन्होंने बताया कि गौरव करीब 01 माह पूर्व घर से बिना बताए चला गया था।

परिजन रिश्तेदारी और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन कर चुके थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। इससे वे काफी परेशान थे। थाना सिरसाकलार पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद गौरव को उसके भाई सर्वेश कुमार पुत्र अंगद सिंह, निवासी हीरापुरा को सकुशल सुपुर्द कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।