नाबालिग से जबरन शादी के मामले में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

हिन्दुस्तान, बांका
share

चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि आनंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते रविवार को नाबालिग लड़की से कथित रूप से जबरन शादी

नाबालिग से जबरन शादी के मामले में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते रविवार को नाबालिग लड़की से कथित रूप से जबरन शादी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और नाबालिक लडकी को सकुशल बरामद कर लिया। घटना को लेकर पीड़िता की मां के बयान पर आनंदपुर थाना में पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक रंजन कुमार (19), पिता रमा यादव, ग्राम बगरा, थाना आनंदपुर, जिला बांका को बगरा गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पीड़िता नाबालिग बच्ची का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के आदेश एवं विधि-सम्मत प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनाबालिग से जबरन शादी के मामले में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज