शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की बरामद
हिन्दुस्तान, भागलपुर
गोराडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के इरादे से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया। लड़की के परिजनों ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।

गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया। कुछ दिन पहले लड़की के परिजनों ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि बरामद लड़की का मेडिकल व कोर्ट में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


