दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर मुकदमा
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
सुवंसा में काजोल पाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनके पिता राम कैलाश की शिकायत पर पति और परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। काजोल ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सुवंसा। विवाहिता काजोल पाल की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता राम कैलाश की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोपियों में मृतका का पति, सास, देवर और ननद शामिल हैं। बुधवार को आशापुर निवासी अनिरुद्ध पाल की 24 वर्षीय पत्नी काजोल पाल ने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना के बाद मृतिका के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मृतिका के पिता राम कैलाश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

