रास्ते में महिला के साथ मनबढ़ों ने की अश्लील हरकत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बस्तीबस्ती के दुबौलिया थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि रात में महिला को आरोपितों ने रोककर अश्लील हरकत की और विरोध करने पर उसे पीटा। बीच-बचाव करने वालों के साथ भी मारपीट हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

बस्ती, निज संवाददाता। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। आरोप है कि गांव में रात के वक्त अकेले जा रही महिला को आरोपितों ने रास्ते में रोक लिया और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारापीटा। साथ ही बीच-बचाव में आए लोगों के साथ भी मारपीट की। घटना में पीड़िता समेत दो लोग घायल हो गए। दुबौलिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें:सगी बहनों समेत तीन की पिटाई, छेड़खानी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


