शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फोटो वायरल की धमकी देने में दो पर केस

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे मुरादाबाद के होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फोटो वायरल की धमकी देने में दो पर केस

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गोहरपुर सुल्तानपुर निवासी 26 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि कक्षा 12 में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के निवासी मोहित से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि 9 जुलाई 2026 को आरोपी ने उसे फोन कर मुरादाबाद के एक होटल में बुलाया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपी के एक साथी ने उसे आशियाना क्षेत्र से मुरादाबाद लाकर छोड़ दिया और शादी कराने का भरोसा दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना भोजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।