दरोगा भर्ती के लिए 29-30 जून व एक जुलाई को होगी दौड़

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-उपनिरीक्षक के 4543 पदों पर होनी है भर्ती लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस भर्ती

दरोगा भर्ती के लिए 29-30 जून व एक जुलाई को होगी दौड़

पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए अभिलेखों की जांच तथा शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) की तिथियां घोषित कर दी हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 व 30 जून तथा एक जुलाई को होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तिथि से लगभग सात दिन पहले भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च को कराई थी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में अंकों की श्रेष्ठता तथा आरक्षण नियमों के अनुसार कुल पदों से 2.7 गुना अधिक अभ्यर्थियों को अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें