Lakhimpur Khiri News: चोरी की बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार
Lakhimpur Khiri News: फरधान, संवाददाता। पुलिस ने चोरी की बाइक को महज 24 घंटे के भीतर बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, 9 जुल

Lakhimpur Khiri News: पुलिस ने चोरी की बाइक को महज 24 घंटे के भीतर बरामद करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को शंकरपुर निवासी जसकरन पुत्र गजराज की तहरीर पर थाना फरधान में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार चेकिंग और तलाश में जुटी थी। इसी दौरान शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ दो युवक परसेहरा बुजुर्ग रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े हैं। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान सत्यप्रकाश उर्फ बाबूजी व महेन्द्र सिंह उर्फ झम्मन निवासी ग्राम जगन्नाथपुर, थाना फरधान के रूप में बताई। उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी कर दोनों आरोपितों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आकाश भाटी, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद, कांस्टेबल गोविंद कुमार, आरक्षी रामजीत पांडेय और आरक्षी अभिषेक यादव की टीम शामिल रही।


