30 लाख की लागत के 207 खोए मोबाइल बरामद

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

सोनभद्र में पुलिस ने 30 लाख रुपये लागत के 207 खोए मोबाइल बरामद किए। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण से मोबाइल को ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया। यह सफलता पुलिस की समन्वित टीमों के प्रयासों और सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है।

30 लाख की लागत के 207 खोए मोबाइल बरामद

सोनभद्र, संवाददाता। जनपद पुलिस ने 30 लाख रुपये लागत के 207 खोए मोबाइल को बरामद किया। बरामद मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपूर्द किया गया। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए मोबाइल को बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ऋषण रूणवाल ने बताया कि सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग की। माह जुलाई 2026 से अब तक कुल 207 खोए हुए मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किया। बरामद किए गए मोबाइल फोन को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

बताया कि यह सफलता सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों द्वारा किए गए समन्वित प्रयास, तकनीकी दक्षता एवं सतत अनुश्रवण का परिणाम है। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोनों को ट्रेस कर उनकी बरामदगी सुनिश्चित की गई तथा विधिक प्रक्रिया के उपरांत उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News30 लाख की लागत के 207 खोए मोबाइल बरामद