कांवड़ में हरवक्त पुख्ता रखें सुरक्षा इंतजाम

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

आईटी एसटीएफ ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा के लिए ऋषिकेश में स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कांवड़ियों की भीड़ को लेकर सतर्कता बरतने और बेतरतीब वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी के लिए विशेष निर्देश दिए गए।

कांवड़ में हरवक्त पुख्ता रखें सुरक्षा इंतजाम
कांवड़ में हरवक्त पुख्ता रखें सुरक्षा इंतजाम

कांवड़ यात्रा में पुलिस की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को परखने के लिए आईटी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा इंतजामों का फीडबैक लिया। अगले कुछ दिनों तक कांवड़ियों की अत्याधिक भीड़ को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। चारधाम ट्रांजिट केंद्र में सोमवार शाम आयोजित बैठक में उन्होंने ऋषिकेश एसपी जया बलोनी को स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा रूट पर कहीं भी बेतरतीब वाहन न दिखें। इस तरह के वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, जिससे ट्रैफिक को सुचारु रखने में मदद मिले। उन्होंने डाक कांवड़ को देखते हुए फोर्स का आकलन कर जरूरत होने पर तत्काल फोर्स की डिमांड भी मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए।

यात्रा में सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नजर रखने के लिए भी निर्देशित किया। कहा कि अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए हरवक्त अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा अब पीक पर पहुंच रहा है। भारी संख्या में नीलकंठ और गंगोत्री रूट पर कांवड़िये आ रहे हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों से आवश्यक जानकारियां तलब की गई हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी पलपल की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) को भी समय-समय पर संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर डीआईजी धीरेंद्र सिंह गुजियाल, सीओ तुषार बोरा, कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांवड़ में हरवक्त पुख्ता रखें सुरक्षा इंतजाम