सीतारामडेरा से ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने इंदिरा नगर में छापेमारी कर तीन लोगों को नौ पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। गिरफ्तारों में विशाल कैवर्तो, भारती कैवर्तो और एक नाबालिग शामिल हैं। दो आरोपियों को जेल भेजा गया जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेजा गया।

सीतारामडेरा से ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर। सीतारामडेरा पुलिस ने बीते रात इंदिरा नगर में छापामारी कर नौ पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कैवर्तो, भारती कैवर्तो और एक नाबालिग शामिल है। थाना में तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करने का मामला दर्ज किया गया। इसके साथ ही पूछताछ के बाद दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इधर, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार एक अन्य आरोपी आकाश सिंह उर्फ काले को भी सीतारामडेरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।