पुलिस ने घर में छापेमारी कर स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हाजीपुरपैगम्बरपुर गोरीगामा में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद की है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रिंस कुमार नामक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके घर से 1,610 डिब्बों में स्मैक मिली। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गोरीगामा में पुलिस ने छापामारी कर बड़े पैमाने पर स्मैक बरामद किया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति डिब्बे में भर कर स्मैक बेचने के लिये घर में रखे हुए है। वहां पहुंचा और घर में छापेमारी किया तो पुलिस बलों को देख कर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़ाए व्यक्ति की पहचान गांव के ही प्रिंस कुमार के रूप में किया गया है। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो बिस्तर के नीचे से 1,610 विभिन्न डिब्बे में बंद स्मैक बरामद किया गया।
शैलेन्द्र पांडेय
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


