पुलिस ने कई नेताओं के घर पहुंचकर संसद मार्च में जाने से रोका

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में सोमवार को पुलिस ने संसद मार्च को लेकर सक्रियता दिखाई। आज़ाद समाज पार्टी के कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस ने उनके घर पर रोक दिया। जबकि कई युवा फरीदाबाद से संसद मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। सोशल मीडिया पर मौके की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए।

पुलिस ने कई नेताओं के घर पहुंचकर संसद मार्च में जाने से रोका

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित संसद मार्च को लेकर सोमवार को फरीदाबाद में भी पुलिस की सक्रियता रही। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के distrito अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि सोमवार तड़के करीब 5:00 बजे अपराध शाखा की टीम उनके सोतई गांव स्थित आवास पर पहुंच गई और उन्हें मार्च में जाने से रोक दिया। उन्होंने बताया कि वह जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले थे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना होने से पहले रविवार को एसी नगर, सेक्टर-22 स्थित ऑटो पिन झुग्गी बस्ती में बैठक भी की थी। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के कारण वह स्वयं दिल्ली नहीं जा सके। जबकि उनके कुछ साथी जंतर-मंतर पहुंचने में सफल रहे।

पुलिस की कार्रवाई

इसी तरह बल्लभगढ़ में पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता दीपक चौधरी के घर भी पुलिस पहुंची। बताया गया कि उन्हें भी दिल्ली जाने से रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों से इंकार किया है। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को हाउस अरेस्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि संभव है पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर कुछ लोगों से दिल्ली नहीं जाने का आग्रह किया हो, लेकिन किसी को उसके घर में नजरबंद नहीं किया गया।

युवाओं का जमावड़ा

फरीदाबाद से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे जंतर-मंतर:

दूसरी ओर, संसद मार्च में शामिल होने के लिए फरीदाबाद से बड़ी संख्या में युवा सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। कई युवा सुबह छह बजे ही मेट्रो और अन्य साधनों से जंतर-मंतर पहुंचने के लिए निकल पड़े। इसके चलते फरीदाबाद-दिल्ली मेट्रो मार्ग पर सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या अधिक रही। सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली-फरीदाबाद बदरपुर बॉर्डर पर पुलिस की विशेष निगरानी रही। आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ यात्रियों से पूछताछ भी की गई। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सोशल मीडिया पर भी दिखा संसद मार्च का उत्साह:

जंतर-मंतर पहुंचे फरीदाबाद के युवाओं ने कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साझा कीं। पूरे दिन संसद मार्च से जुड़े वीडियो, फोटो और लाइव अपडेट सोशल मीडिया पर छाए रहे। इन पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी और कार्यक्रम को लेकर अपनी-अपनी टिप्पणियां भी साझा कीं। इससे पूरे दिन सोशल मीडिया पर संसद मार्च चर्चा का प्रमुख विषय बना रहा।

सामान्य प्रश्न

फरीदाबाद में पुलिस ने क्यों सक्रियता दिखाई?
फरीदाबाद में पुलिस ने संसद मार्च को लेकर सक्रियता दिखाई और कुछ नेताओं को दिल्ली जाने से रोका।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।