कांवड़ यात्रा को लेकर 4 अगस्त की रात से एनएच-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में आगामी सावन मास कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। यात्रा 30 जुलाई से शुरू होगी, जबकि 11 अगस्त को शिवरात्रि पर शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कांवड़ यात्रा को लेकर 4 अगस्त की रात से एनएच-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

मुजफ्फरनगर आगामी सावन मास कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ 30 जुलाई से होगा, जबकि 11 अगस्त को शिवरात्रि पर शिवभक्त विभिन्न शिवालयों में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान करोड़ों कांवड़ियों के आवागमन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई है। जिले को नौ जोन, 81 सेक्टर व 123 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने हिन्दुस्तान संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि आगामी 28 जुलाई से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू किए जाने का प्रस्ताव है। वहीं आगामी 4 व 8 अगस्त की देर रात्रि से राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके बाद कांवड़ मार्गों पर केवल कांवड़ियों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति मिलेगी। कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए पुलिस लाइन और उत्तराखंड में मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में शिव चौक, रामपुरी तिराहा सहित तीन प्रमुख स्थानों पर विशेष कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूमों को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है, जहां से सीसीटीवी कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड सीमा से लेकर मेरठ बॉर्डर तक करीब 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से लगभग 500 कैमरे सीधे अधिकारियों के मोबाइल फोन से जुड़े रहेंगे, जिससे किसी भी घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके।

सोशल मीडिया साक्षरता

-----

अपुष्ट सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से अपील की गई कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी अपुष्ट सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी ट्रांसपोर्टरों, व्यापारियों एवं आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई

---

कोट:

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संजय कुमार वर्मा , एसएसपी मुजफ्पुरनगर।

प्रश्नोत्तर

कांवड़ यात्रा की शुरूआत कब होगी?
कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ 30 जुलाई से होगा।
Diwakar Jha

लेखक के बारे में

Diwakar Jha

दिवाकर झा पिछले 25 वर्षों से पश्चिमी उप्र के विभिन्न जिलों में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ यूनिट से सम्बद्ध जनपद मुजफ्फरनगर में बतौर ब्यूरो चीफ के पद पर काम कर रहे हैं। जनपद से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जनसमस्याओं, स्थानीय राजनीति और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी खबरें पाठकों के बीच विशेष पहचान रखती है।

परिचय एवं अनुभव
दिवाकर झा प्रिंट मीडिया में एक सक्रिय एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। दिवाकर झा ने अपने पत्रकारिता जीवन में जनपद स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाया है। प्रशासनिक गतिविधियों, स्थानीय राजनीति, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, जन समस्याओं, विकास कार्यों एवं राजनीतिक गतिविधियों को दिवाकर झा ने अपनी खबरों के माध्यम से सामने रखा है।

करियर का सफर
दिवाकर झा ने अपने कॅरियर की शुरुआत मेरठ में वर्ष 2000 में कुबेर टाइम्स से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। बाद में 2000 के अंत में दैनिक जागरण के साथ जुड़े। वर्ष 2011 में बिजनौर जनपद में दैनिक जनवाणी समाचार पत्र से जुड़े। वर्ष 2016 में मेरठ में दैनिक जनवाणी में बतौर सिटी चीफ काम करने का मौका मिला। वर्ष 2018 अगस्त में हिन्दुस्तान से जुड़े और बागपत, शामली में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। वर्तमान में दिवाकर झा मुजफ्फरनगर में बतौर ब्यूरो चीफ काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए (मध्यकालीन भारतीय इतिहास), बीएड (शिक्षा शास्त्र) और हिंदी पत्रकारिता में पत्रकारिता में डिप्लोमा।

कॅरियर लक्ष्य
स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग, जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर आधारित खबरें, सामाजिक मुद्दों और जनआंदोलनों की कवरेज और आम नागरिकों की आवाज को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकांवड़ यात्रा को लेकर 4 अगस्त की रात से एनएच-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री