सीएम: सीपी और डीएम ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी के तहत वीआईपी रूट एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस बल की तैनाती, रूफटॉप ड्यूटी और ड्रोन निगरानी पर जोर दिया गया। साथ ही होटल और ठहरने स्थलों की चेकिंग की जाएगी।

सीएम: सीपी और डीएम ने किया निरीक्षण

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री विजिट के मद्देनजर मंगलवार को वीआईपी रूट एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की ब्रीफिंग की गई। सीपी ने वीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा रूफटॉप ड्यूटी के माध्यम से प्रभावी निगरानी पर जोर दिया। ड्रोन से भी निगरानी कराने को कहा। उन्होंने कहा कि होटल, ढाबों एवं अन्य ठहरने वाले स्थलों की चेकिंग कर व्यक्तियों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया जाए। सुगम यातायात के लिए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों पर विचार के साथ पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई।

ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव आदि थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीएम: सीपी और डीएम ने किया निरीक्षण