चटनी डॉन पर कसेगा शिकंजा, सीसीए लगाने की तैयारी

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

प्रिया उर्फ चटनी डॉन पर पुलिस कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। उसके खिलाफ लूट, छिनतई, और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तड़ीपार करने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही वह एक और मारपीट के मामले में पकड़ी गई। उसके पुराने मामलों की जांच जारी है।

चटनी डॉन पर कसेगा शिकंजा, सीसीए लगाने की तैयारी

लूट, छिनतई और मारपीट जैसी घटनाओं की आरोपी कुख्यात प्रिया उर्फ चटनी डॉन पर पुलिस अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस उसके खिलाफ सीसीए लगाने की अनुशंसा करेगी। सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे के अनुसार प्रिया उर्फ चटनी डॉन के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, छिनतई, मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों के कई केस दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण पुलिस ने उसे तड़ीपार करने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, तड़ीपार की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही प्रिया एक अन्य मारपीट के मामले में गिरफ्तार हो गई।

उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके पुराने आपराधिक मामलों का भी ब्योरा जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। प्रिया उर्फ चटनी डॉन के आपराधिक इतिहास और उसके खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा की जा रही है। आवश्यक दस्तावेज और रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसके विरुद्ध सीसीए लगाने की अनुशंसा जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।