फरार आरोपित के घर इश्तेहार चस्पाया
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
हथौड़ी के दौलतपुर निवासी रंजन सहनी की हत्या के मामले में फरार विभा देवी के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया। कुछ महीने पहले रंजन सहनी की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पांच आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, और विभा देवी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है।

हथौड़ी। दौलतपुर निवासी रंजन सहनी हत्याकांड में फरार विभा देवी उर्फ तेतरी देवी के घर शनिवार को पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया। हथौड़ी-बोचहां सीमा से सटे दौलतपुर गांव में कुछ महीने पहले रंजन सहनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अब तक पांच आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि विभा देवी फरार है। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि समयसीमा के भीतर विभा देवी आत्मसमर्पण नहीं करती है तो घर कुर्क किया जाएगा।


